फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चालक को नींद की झपकी आने से पलटी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के दिल्ली से पिनाहट जा रही एक कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा सुबह 4.30 बजे करीब हुआ। पुलिस के अनुसार, मोहित शर्मा निवासी टीचर्स कॉलोनी, पिनाहट अपने साले की शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने दोस्त आशीष गुप्ता, कार चालक चंद्रमोहन निवासी संगम बिहार, दिल्ली के साथ पिनाहट जा रहे थे। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर अवंतीबाई चौक के पास कार चालक चंद्र मोहन को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती, वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें