फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाइवे पर टक्कर लगने के बाद पलटी कार

Sun, 09 Apr 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर नेशनल हाइवे 91 पर गांव बझेरा के पास एक कार की टक्कर लगने से दूसरी कार मार्ग पर काफी दूर तक घिसटने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना छिबरा मऊ क्षेत्र के गांव नौली निवासी ब्रज भूषण श्रीवास्तव रविवार को पत्नी शशी श्रीवास्तव, बहनोई हृदय नारायण, बहन उमा देवी, पौत्र शिवम व चालक गगन के साथ पुत्री के घर मैनपुरी से वापस गांव लौट रहे थे। वापस लौटते समय कार जब थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 91 पर गांव बझेरा के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब्रजभूषण की कार करीब 50 मीटर दूर तक घिसटने के बाद पलट गई। कार सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने शीशा आदि तोड़ कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से शशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने वाली कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें