फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार ने श्रद्धालुओं के टेंपो में मारी टक्कर, दस श्रद्धालु हुए घायल

Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। अलीगंज मार्ग पर ग्राम मझौला पेट्रोल पंप के निकट कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दस श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। श्रद्धालु भोले बाबा आश्रम से वापस अपने गांव मैनपुरी के भोगांव जा रहे थे।
विज्ञापन



मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगर स्थित भोलेबाबा के आश्रम पर श्रद्धालु सत्संग में शामिल होने के लिए जनपद मैनपुरी के भोगांव से आए थे। सत्संग के बाद श्रद्धालु वापस टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। मझोला पेट्रोल पंप के निकट कार ने उनके टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। वहीं टेंपो में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घटना पर राहगीर एकत्रित हो गए। उन्होंने मदद कर श्रद्धालुओं को टेंपो से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर सुल्तान अहमद ने बताया कि सविता, शांति देवी, अजय और सुषमा की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।

कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि हादसे के घायलों को अस्पताल भेजा है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




ये श्रद्धालु हुए घायल
सड़क हादसे हुए घायलों में सुषमा (38) देवी, ख़ुशी (18), सविता (35), शांति देवी (58), निशा (18), सुनील (32), अजय (36), शशि (35), सुनीता (48), सुनील (34) निवासी थाना भोगांव जिला मैनपुरी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें