फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Expressway Accident: बच्चों से भरी कार का फटा टायर, डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी; बाल-बाल बची जान

Tue, 21 Apr 2026 07:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बच्चों को लेकर जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। बच्चों में चीखपुकार मच गई। हादसे में सभी बच्चे और चालक सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बच्चों को दूसरी बस से लखनऊ रवाना कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार की रात करीब 12:10 बच्चों से भरी कार का पिछला टायर फटने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि चालक समेत सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कार चालक सोनू निवासी यश नगर, फजलगंज थाना मड़ियांव, लखनऊ कार से राजस्थान के पुष्कर से गुरुकुल के 10 बच्चों को लेकर लखनऊ जा रहे थे। सभी बच्चों की उम्र करीब 12 से 13 वर्ष बताई गई है। सोमवार रात करीब 12:10 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 33.500 पर कार का पिछला टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। 

हादसे के बाद कार में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। हादसे में चालक और बच्चों को कोई चोट नहीं आई। बाद में पुलिस ने सभी बच्चों को दूसरी बस से लखनऊ के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि बच्चों से भरी कार का टायर फट गया था। 

इससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। सभी बच्चों को सुरक्षित दूसरी बस से भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें