फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, रेलिंग तोड़ 40 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार

Mon, 22 Apr 2019 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। टायर फटने से तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए 40 गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सैफई पीजीआई भेजा गया है। ये लोग लखनऊ से आगरा जा रहे थे। 
विज्ञापन


हादसा मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 82 के समीप हुआ। रविवार सुबह इसी क्षेत्र में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी, जबकि 20 ज्यादा लोग घायल हुए थे। 

सोमवार को फिर रफ्तार की वजह एक और हादसा हो गया। बताया जाता है कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। कार तेज रफ्तार से जा रही थी। टायर फटते ही चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा। इससे कार एक्सप्रेसवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। 
विज्ञापन


हादसे में कार चालक अनूप मिश्रा के साथ आर्यनगर लखनऊ निवासी सतीश त्रिपाठी, पत्नी सरिता त्रिपाठी और पुत्री कृति त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें