फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस कार सवार ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, वो निकला पहलवान...भीड़ पीटना चाहती थी, इसलिए छूट गए पसीने

Sat, 12 Jul 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कार सवार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। लोगों ने कार को रुकवा लिया। भीड़ उस पर हावी हुई तो पता चला कि वो पहलवान है। लोगों को काबू करने के लिए उसने तलवार निकाल ली, ये देख सभी के कदम रुक गए।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड पर उस समय बवाल मच गया, जब हरियाणा के पहलवान ने एक साथ कई वाहनों में कार से टक्कर मार दी। लोगों ने उसकी कार रुकवा लीष। पहलवान से हाथापाई की, तो उसे भी गुस्सा आ गया। उसने कार से तलवार निकाल ली। ये देख लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


 

फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार रात को हरियाणा के झज्जर जिले से आए एक पहलवान ने कार तेज गति से दाैड़ा दी। इससे एक ऑटो, स्कूटर और बाइक में टक्कर लग गई। लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया। मगर, चालक कार को दाैड़ाने लगा। बाद में लोगों ने आगे वाहनों को खड़ा कर कार रोक ली।
विज्ञापन

लोगों ने चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया मगर उसने तलवार निकाल ली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कार चालक पहलवान बता रहा है। इस पर जांच की जा रही है। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें