आगरा के फतेहाबाद रोड पर उस समय बवाल मच गया, जब हरियाणा के पहलवान ने एक साथ कई वाहनों में कार से टक्कर मार दी। लोगों ने उसकी कार रुकवा लीष। पहलवान से हाथापाई की, तो उसे भी गुस्सा आ गया। उसने कार से तलवार निकाल ली। ये देख लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।