फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव नगला श्रोती के पास टैक्सी चालक की कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कार में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई ने गांव के दो लोगों पर चकरोड के विवाद में हत्या करने का शक जताया है।
थाना रसूलपुर के गांव मोढ़ा निवासी सत्यपाल बघेल (35) टैक्सी चलाने का काम करता है। रविवार को वह टैक्सी से आगरा किसी पार्टी लेकर गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता हुई।