फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100-200 का टोल बचाने में तोड़ ली विंडशील्ड: स्कार्पियों सवार ने बैरियर तोड़ा, टक्कर से गाड़ी का शीशा भी टूटा

Thu, 24 Sep 2026 10:40 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (आगरा)

सार

हाईवे टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो चालक ने टोल टैक्स से बचने के लिए बैरियर तोड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस को शिकायत का इंतजार है।
विज्ञापन
लाल घेरे में टूटी हुई विंडशील्ड और कार चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर एक स्कार्पियो चालक की दबंगई का मामला सामने आया है। टोल टैक्स चुकाने से बचने के लिए चालक ने गाड़ी से सीधे टोल बैरियर में टक्कर मार दी और बैरियर तोड़ते हुए तेज रफ्तार में फरार हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कार्पियो गाड़ी टोल बूथ की ओर आती है। जैसे ही गाड़ी बूथ के करीब पहुंचती है, चालक रुकने के बजाय अचानक वाहन की रफ्तार बढ़ा देता है और बैरियर को उड़ाते हुए आगे निकल जाता है। टक्कर इतनी तेज होती है कि टोल का बैरियर टूटकर दूर जाकर गिरता है और स्कार्पियो का अगला शीशा भी चटक जाता है। इस घटना से मौके पर मौजूद टोल कर्मचारियों में हक्के बक्के रह जाते हैं।
विज्ञापन

वीडियो में गाड़ी की नंबर प्लेट स्पष्ट न होने के कारण वाहन की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। हालांकि, घटना के बाद टोल प्रशासन गाड़ी का नंबर व मालिक का पता लगाने में जुट गया है।टोल प्लाजा के डिप्टी जनरल मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब आठ दिन पुराना है। टोल प्लाजा पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि गाड़ी के नंबर और चालक की पहचान की जा सके। वहीं, थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह का कहना है कि फिलहाल टोल प्रबंधन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें