फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हूटर-बत्ती लगाकर दौड़ाई कार, नंबर प्लेट भी नदारद

Mon, 02 Nov 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस का हूटर और बत्ती लगी तेज रफ्तार कार को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोका। नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को सदर बाजार क्षेत्र में एक निजी कार चालक हूटर और पुलिस लाइट जलाकर तेज गति से गलत दिशा में वाहन चला रहा था। पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक नहीं रुका। इसके बाद बैरियर लगाकर कार को रोका गया। जांच में कार की आगे की नंबर प्लेट नहीं मिली। पूछताछ में चालक ने अपने को शनि यादव, निवासी एत्मादपुर बताया है। एसआई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें