फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: हूटर-बत्ती लगाकर दौड़ाई कार, नंबर प्लेट भी नदारद; पुलिस ने बैरियर लगाकर पकड़ा

Sun, 01 Nov 2026 09:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में हूटर और बत्ती लगाकर कार दाैड़ाना चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस का हूटर और बत्ती लगी तेज रफ्तार कार को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोका। नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को सदर बाजार क्षेत्र में एक निजी कार चालक हूटर और पुलिस लाइट जलाकर तेज गति से गलत दिशा में वाहन चला रहा था। पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक नहीं रुका। इसके बाद बैरियर लगाकर कार को रोका गया। जांच में कार की आगे की नंबर प्लेट नहीं मिली। पूछताछ में चालक ने अपने को शनि यादव, निवासी एत्मादपुर बताया है। एसआई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें