फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनी दी वॉशिंग सेंटर: कार धुलाई का पानी बहाना डीलर को पड़ा भारी, नगर निगम ने लगाया 30 हजार जुर्माना

Fri, 28 Aug 2026 10:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मुगल रोड स्थित कार डीलर केटीएल पर सड़क पर गंदगी और कार धुलाई का पानी बहाने पर नगर निगम ने 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जांच में सड़क किनारे बड़ी संख्या में कारें खड़ी मिलने से यातायात प्रभावित होने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
मुगल रोड पर के टी एल डीलर के बाहर खड़े वाहनों के अतिक्रमण पर कार्रवाई करती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मुगल रोड स्थित कार डीलर केटीएल पर नगर निगम ने 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। डीलर की ओर से सड़क पर गंदगी और धुलाई का पानी फैलाया जा रहा था।
विज्ञापन


एसएफआई रोहित वर्मा के अनुसार कंपनी द्वारा धुलाई से निकलने वाले पानी को किसी चेंबर अथवा निर्धारित निकासी व्यवस्था में डालने के बजाय सीधे सड़क पर बहाया जा रहा था। इससे सड़क पर गंदगी और फिसलन की स्थिति पैदा होने के साथ ही आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कारों की धुलाई के बाद उन्हें सड़क की पटरी और सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता था। बड़ी संख्या में वाहनों के सड़क पर खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निगम प्रशासन ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। 
विज्ञापन


घरों से कूड़ा उठाने, नालों की सफाई की औचक जांच करेंगे निगम अधिकारी
घरों से कूड़ा उठाने में लापरवाही मिलने पर शासन से फीडबैक मिलने के बाद नगर निगम अधिकारी अब औचक जांच करेंगे। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी कक्ष में हुई बैठक में नोडल अधिकारियों, जोनल सेनेटरी ऑफिसर (जेडएसओ), जेई और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि घरों से कूड़ा उठाने के साथ जलनिकासी और नालों की सफाई का मौके पर जाकर मुआयना करें।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निदेशालय ने इन शिकायतों पर नाराजगी जताई थी। नगर आयुक्त ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर समाधान कराएं। बारिश का पानी सहेजने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग पॉइंट बनाएं। जलभराव वाली जगहों की सूची बनाकर तैयार रखें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें