आगरा के शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बाल-बाल बच गए। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव भोलपुरा निवासी रामकिशन अपने साथी बृजेश और दो अन्य के साथ थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव हीरापुरा में जा रहे थे। शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर गढ़ी गोदना गांव के पास शमसाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया।