फतेहाबाद के कोरियनपुरा मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण
आगरा के फतेहाबाद में कोरियनपुरा मार्ग पर वाचापुरा, गुर्जा, सारंगपुर, भीकनपुर के मार्ग में अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले आठ दिन से धरना दे रहे हैं। अभी तक कोई जन प्रतिनिधि और अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को धरना देने वालों में बलवीर सिंह, प्रताप सिंह, बदन सिंह, भूपेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।