फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस बेकाबू कार ने राहगीर को रौंदा...वो गैंगस्टर के जीजा की निकली, इसलिए पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Sat, 22 Mar 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होली पर रंगबाजों ने राहगीर रौंद दिया था। मामले में जांच की गई, तो पता चला कि कार गैंगस्टर के जीजा की है। राहगीर की मौत के मामले में पुलिस ने अब केस हत्या में तरमीम कर दिया है। 
 
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के गैलाना रोड पर होली पर 13 मार्च की रात को राहगीरों को रौंदने वाली गाड़ी गैंगस्टर आलोक यादव के जीजा शोभित यादव के नाम दर्ज है। हादसे में घायल लोकेश बघेल की मौत के बाद पुलिस ने केस को हत्या की धारा में तरमीम किया है। कार सवार छह लोग नामजद हैं।
विज्ञापन


गैलाना निवासी गौरव सिंह ने 14 मार्च को सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया था, इसमें अंकित उर्फ डाके, शोभित यादव, छोटे उर्फ विजय, राहुल, अमित चौहान व गोपाल की नामजदगी है। बेकाबू कार के रौंदने से लोकेश बघेल, सनी, प्रीतम, माधव बघेल आदि घायल हुए थे। 

ये भी पढ़ें -  Fake Marksheet: ऐसे विश्वविद्यालयों की भी फर्जी डिग्रियां...जहां प्रवेश मिलना मुश्किल, पूछताछ में बड़ा खुलासा
विज्ञापन



 

इलाज के दौरान लोकेश ने दम तोड़ दिया था। 19 मार्च को लोकेश की मौत के बाद हाईवे पर भीड़ ने शव रखकर दो घंटे तक जाम लगाया था। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि लापरवाही पर विवेचक अशोक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस को पता चला है कि गाड़ी मालिक शोभित यादव गैंगस्टर आलोक यादव का जीजा है।

आलोक यादव गैंग ने जुलाई 2023 में हाईवे पर एक रात में डकैती की तीन वारदातों को अंजाम दिया था। उस पर इनाम घोषित किया गया था। नाटकीय अंदाज में उसने दूसरे जनपद में समर्पण किया था। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि घटना के समय गाड़ी में सवार सभी युवक अपराधी प्रवृत्ति के हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा...फिर करंट लगाया, ऐसी यातनाएं दी गईं; कांप जाएगा कलेजा


 
विज्ञापन

हत्या की धारा बढ़ाई, जाएंगे जेल
इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि शोभित यादव और उसके साथी जेल जाएंगे। पुलिस ने दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ा दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी गाड़ी चढ़ाने वालों की दबंगई की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें