फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बाइक सवारों को कार ने रौंदा, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Fri, 25 Nov 2022 05:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पिता-पुत्र रिश्तेदारी में कस्बा भोगांव जा रहे थे। रास्ते में कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार जी, जिसमें पिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा भोगांव रिश्तेदारी में जा रहे फर्रुखाबाद निवासी पिता पुत्र की बाइक में बृहस्पतिवार की देर शाम एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, पुत्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यहां का है मामला 

जनपद फर्र्रुखाबाद के फतेहगढ़ जाफरी निवासी रामरतन (57) कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। बृहस्पतिवार को कस्बा भोगांव के रजवाना स्थित एक रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम था, रामरतन अपने 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के साथ बाइक से आयोजन में शामिल होने के लिए आ रहे थे। देर शाम बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव खांकेताल के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में डिप्टी सीएम बोले- अपराधी जब अपराध नियंत्रण की बात करता है तो आती है हंसी

विज्ञापन

जिला अस्पताल भेजे गए थे घायल 

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिता पुत्र को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने रामरतन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में मनीष को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मोर्चरी पहुंच गए। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें