फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: रात से साइकिल से घर लौट रहे मजदूरों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 13 Dec 2022 06:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड स्थित गांव बावसा के पास सोमवार देर शाम कार ने साइकिल सवार दो मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चचेरे भाइयों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। जबकि अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

यहां की है घटना 

गांव अमरगोजिया निवासी जितेंद्र कुमार (32) की मौत हुई है। इसका चचेरा भाई सोनू गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजन ने बताया कि दोनों गांव हिम्मतपुर स्थित भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर मजदूरी करते थे। सोमवार की शाम करीब सात बजे दुकान से घर के लिए एक ही साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। गांव बावसा के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह करीब चार बजे जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि सोनू की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी को देखा आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, धमकी मिलने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

ऑटो पलट गया 

 वहीं थाना मिरहची क्षेत्र कासगंज रोड स्थित गांव सिरसा टिप्पू के पास नीलगाय से टकराकर ऑटो पलट गया। इस हादसे में करन सिंह निवासी गांव सालमपुर थाना महीपालपुर हरदोई घायल हुआ है। जबकि अन्य हादसों में दुलारे सिंह व इसकी 12 वर्षीय बेटी नव्या निवासी नैनपुर थाना सकीट, आशीष कुमार निवासी अंबरपुर थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें