फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में जा रहे परिवार के साथ हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहन से टकराई कार, बुजुर्ग की माैके पर ही मौत

Sun, 29 Nov 2026 10:49 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

हादसे की सूचना पर पहुंची खंदौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में कार सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली से आजमगढ़ स्थित अपने गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की कार माइलस्टोन 156 के पास साइड में चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में आजमगढ़ निवासी विनोद पुत्र राम सरीक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आजमगढ़ निवासी विनोद (60) दिल्ली में काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ कार से गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उनकी कार खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 156 पर पहुंची। इसी दौरान साइड लेने के प्रयास में कार बगल से गुजर रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्या और साधना घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची खंदौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें