फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आए गोवंश को बचाने में पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत, तीन घायल, गांव में पसरा मातम

Fri, 18 Sep 2020 04:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

पांचों युवक देर रात दावत खाने के बाद कार से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक गोवंश सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड से टकरा गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। शिकोहाबाद के नगला खंगर से नगला बैज लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गयी। जिसमें दावत खाकर लौट रहे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ताजमहलः कोरोना वायरस के चलते बदल जाएंगे सैलानियों के लिए नियम, जानिये टिकट से लेकर गाइड की जानकारी

हादसे की जानकारी होते ही घायलों के परिवार में चीखपुकार मच गई। इमरजेंसी में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मामला गुरुवार देर रात का है। नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला पैज निवासी पांच युवक कार से नगला खंगर दावत खाने गये थे। पांचों युवक देर रात दावत खाने के बाद कार से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक गोवंश सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद कार चालक चंद्रमोहन (30) पुत्र महाराज सिंह और रामू तोमर (40) पुत्र पूरे सिंह को मृत घोषित कर दिया।


राघवेंद्र (32) पुत्र शिव कुमार, रामबरन (25) पुत्र नत्थू ठाकुर, गोपी (22)  पुत्र मकोड़े लाल निवासी नगला पैज गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये। 

गांव में नहीं जले चूल्हे
हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत और तीन के घायल होने के कारण गांव नगला पैज में सन्नाटा पसरा रहा। पूरे गांव में चूल्हे भी नहीं जले। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो परिवार का सन्नाटा परिवार की महिलाओं की चीखों से टूट गया। ग्रामीण महिला-पुरुष की भीड़ एकत्रित हो गई। गमगीन माहौल में दोनों की अंत्येष्टि की गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें