फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, दंपती समेत पांच घायल

Tue, 13 Dec 2022 05:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। घायलों के ज्यादा चोट न होने के कारण उन्होंने छुट्टी करा ली और गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात को कार का टायर फट जाने से उसमें सवार दंपती समेत 5 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी।

दिल्ली जा रहा था परिवार 

 गोड़देव (47) कार से अपनी पत्नी राजवती (42) के साथ दिल्ली जा रहे थे। कार में रामदुलारी (55) पत्नी रामिकिशन और रामकिशन का बेटा अखिलेश  कुमार (25) के अलावा राज कुमार (32) पुत्र अशोक कुमार निवासी रामपुर थाना रामलालगंज प्रतापगढ़ भी सवार थे। जब उनकी कार आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि जिस समय कार का पहिया फटा, उस समय कार की गति धीमी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कॉल डिटेल से खुल सकता है हत्या का राज, एटा के थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

हो सकता था बड़ा हादसा 

अगर कार तेज रफ्तार में होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद कार सवारों की चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। घायलों के ज्यादा चोट न होने के कारण उन्होंने छुट्टी करा ली और गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें