फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा चालक चोटिल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ एक्सप्रेसवे के 35वें माइल स्टोन पर सुबह करीब 11 बजे इटावा के कोतवाली निवासी गोविंद अग्रवाल (50) पुत्र रामदास अग्रवाल निवासी कोतवाली इटावा पत्नी सुषमा के साथ कार से हाथरस जा रहे थे। कार ऋतिक पाल निवासी कोतवाली इटावा चला रहा था। फतेहाबाद के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
हादसे में गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक ऋतिक मामूली रूप से चोटिल हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें