लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर 57 माइल स्टोन के समीप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली के मोहल्ला कोटला मुबारकपुर प्रेमनगर निवासी अश्वनी (24) पुत्र रामसिंह अपनी कार से शनिवार रात 12 बजे अपने दोस्त शीबू (38) पुत्र पुन्ना बहादुर के साथ लखनऊ के लिए निकला था।
सुबह पांच बजे के करीब कार नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुढ़ा के सामने 57 माइल स्टोन के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अश्वनी और शीबू गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी पर एक्सप्रेस सुरक्षा में लगे पूर्व सैनिक मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंच कर घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद शीबू (38) को मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की जानकारी पर मृतक और अश्वनी के परिजन शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।