भोगांव।
शांति नगर निवासी व्यक्ति ने शराब पीने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह शव को पेड़ पर लटका देख ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी।
राजेश कश्यप (50) शराब का आदी था। सोमवार रात को भी उसने जमकर शराब पी और घर से निकल गया। रातभर घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए तो उन्होंने राजेश का शव फंदे से लटके देख परिजन को बताया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि राजेश करीब डेढ़ साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।