फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे कार में लगी आग, एक-एक कर फटे टायर; धमाकों से दहशत

Fri, 15 Mar 2024 06:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में दिल्ली हाईवे पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे कार में आग लग गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कॉर्पियो कार धूं-धूंकर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि चालक को रुकने तक का मौका नहीं दिया। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार के टायर धमाके के साथ एक-एक कर फटने  लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर  पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें