फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की भीषण भिड़ंत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा-बोदला मार्ग पर सोमवार की रात कारें भिड़ गईं। हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। वहीं एमजी रोड पर ओवरटेक करने के दौरान ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

रात तकरीबन 12 बजे सिकंदरा ओवरब्रिज से आ रही कार के चालक ने कारगिल चौराहे के पास लक्ष्मी मैरिज होम के सामने बने कट पर यू टर्न लिया। बोदला की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारी रामलखन कुशवाहा का चालक राजेंद्र आ रहा था। वह रिश्तेदारों को कैंट रेलवे स्टेशन छोड़कर आया था। सामने से आती कार के अचानक यू टर्न लेने के चलते दोनों गाड़ियों में सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने कार में फंसे युवकों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। दुर्घटना में चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें