गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम नवादा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।
सड़क हादसे में मौत का शिकार ठाकुरदास (25) पुत्र रामकिशोर निवासी आशानंद हुआ।
शुक्रवार की देर रात वह क्षेत्र के ग्राम बरौना से वापस अपने गांव आशानंद कार से आ रहा था। जब उसकी कार ग्राम नवादा के समीप पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। इससे कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर घायल हो गया। रात्रि में हादसा होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह लोगों ने पेड़ से टकराई हुई कार और चालक के शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सड़क हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी।
ठाकुरदास की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।