फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान साहब, ऐसे तो चौपट हो जाएगा कारोबार

Tue, 10 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बाद कैश ट्रांजेक्शन की चेकिंग के लिए नौ विधानसभा क्षेत्र में गठित की गई 27 टीमें अभी तक 41 लाख रुपये पकड़ चुकी हैं। इत्तफाक से सभी रकम कारोबारियों की रही है। एक भी मामले में साबित नहीं हो पाया है कि कैश चुनाव में इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा था। ऐसे में कारोबारियों में गुस्सा है। वह इस चेकिंग को उत्पीड़न बता रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से कहा है कि इस कार्रवाई से कारोबार चौपट हो जाएगा। इससे पहले नोटबंदी के चलते व्यापार प्रभावित रहा। अब कारोबारी बैंक में कैश ले जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि उनकी एसएसपी से बात हुई है। सराफा, लोहा, किराना समेत सभी व्यापार मंडलों के नेता 11 जनवरी की शाम को एसएसपी से उनके आवास पर मिलेंगे। अग्रवाल का कहना है कि अगर व्यापारी के पास बैंक का भरा हुआ वाउचर, पेन कार्ड और आई कार्ड है, तो पुलिस को उसे जाने देना चाहिए, उसका कैश जब्त करने का मतलब उत्पीड़न करना है ।
इस पर एसपी सिटी सुशील कुमार घुले का कहना है कि जनपद में प्रत्येक विधानसभा में तीन टीम कैश चेकिंग के लिए गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में एक मजिस्ट्रेट है। अगर कैश से संबंधित ब्योरा और कागजात दिखा दिए जाएं तो मजिस्ट्रेट के आदेश पर कैश तुरंत रिलीज कर दिया जाता है। अगर बाद में भी ब्योरा और कागजात मिल जाएं तो भी कैश वापस दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें