फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कैंट जीआरपी ने दबोचे दो तस्कर, एक लाख रुपये का गांजा बरामद

Fri, 04 Jul 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जीआरपी ने जिन दो तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, वो दिल्ली से आगरा इसकी सप्लाई करने के लिए आए थे। 
 
विज्ञापन
बरामद हुआ गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी आगरा कैंट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक लाख रुपये से अधिक की कीमत का गांजा बरामद किया है। गांजे के साथ गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। ये दिल्ली में गांजा सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को जीआरपी पुलिस आगरा कैंट के आउटर पर गस्त कर रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को घूमते हुए देखा। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई और उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। जिसमें 7.430 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। विशाखापट्टनम से यह गांजा लेकर आए थे, जिसे दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे। आगरा कैंट स्टेशन के आउटर पर ट्रेन बदलने के बाद दूसरी ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में एक का नाम मुकेश कुमार निवासी नालंदा, बिहार और दूसरा यूराज कुमार निवासी सारन, बिहार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें