फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के छावनी क्षेत्र की सड़कों पर चलना नहीं आसान, गड्ढों में भरा बारिश का पानी; हालत देख चौंक जाएंगे

Sat, 01 Aug 2026 09:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा छावनी क्षेत्र में बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें जर्जर हो गई हैं और गहरे गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। मेट्रो निर्माण के कारण यातायात डायवर्ट होने से समस्या और बढ़ी है, जबकि स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत और जल निकासी की मांग की है।
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छावनी क्षेत्र की सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। बारिश और भारी वाहनों के दबाव से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि सदर बाजार से आगरा कैंट की ओर जाने वाले मार्ग पर मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण यातायात को डायवर्ट कर छावनी परिषद कार्यालय और रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय के सामने वाली सड़क से निकाला जा रहा है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है।

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि हर दिन इस मार्ग से हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने छावनी परिषद और संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया मेट्रो का काम चल रहा है कार्य की वजह से ही यातायात को डायवर्ट किया गया है। कार्य समाप्त होते ही मेट्रो ही सड़कों की मरम्मत कराएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें