फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंटोनमेंट बोर्ड आगरा की छह विकेट से जीत

Mon, 02 Nov 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर आगरा एसेस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड आगरा के ख - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। जेबी क्रिकेट ग्राउंड, बमरौली कटारा पर खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में कैंटोनमेंट बोर्ड आगरा ने आगरा एसेस को छह विकेट से हराया। जीत के नायक यशपाल सिंह रहे। उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में 44 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आगरा एसेस की टीम 20 ओवर में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवम गुप्ता ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। अतेंद्र ने 17 और जितेंद्र पोप्टानी ने 12 रन का योगदान दिया। निहार सेतिया और सीए अभिषेक अग्रवाल ने दो-दो विकेट लिए। यशपाल सिंह और शील सौरभ सिंह को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंटोनमेंट बोर्ड आगरा की टीम ने 16.1 ओवर में चार विकेट खोकर 136 रन बना लिए। यशपाल सिंह ने 41 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। आकाश चौहान ने भी 13 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर जीत को आसान किया। यशपाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आगरा एसेस की ओर से शिवम गुप्ता सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और निहार सेतिया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। निहार को फाइटर ऑफ द मैच का सम्मान भी मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें