फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंटर ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक समेत छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। आगरा-शमसाबाद मार्ग पर बड़ागांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा दोपहर दो बजे करीब हुआ। बिसेरी गोरवा गांव निवासी जगदीश प्रसाद ऑटो चालक हैं। रविवार दोपहर वह शमसाबाद से सवारियां लेकर आगरा जा रहे थे। बड़ागांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने ऑटो को चपेट में ले लिया। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल ऑटो चालक जगदीश प्रसाद के अलावा गांव खेड़ा निवासी हुब्बलाल (50), गांव नौफरी निवासी छोटू (40), गिरिजा देवी (45), काजल (12) और परी (12) को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी शमसाबाद रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें