फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहाबाद में कैंटर-ट्रक की टक्कर में दोनों चालकों की मौत

Tue, 17 Feb 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद(आगरा)। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर मुटावई गांव के पास सोमवार रात कैंटर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 11:45 बजे आगरा की ओर से नमकीन से भरी कैंटर गाड़ी आ रही थी जबकि ईंटों से भरा ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर मुटावई गांव के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। कैंटर सड़क पर पलट गई जिससे मार्ग पर यातायात रुक गया। फतेहाबाद और डौकी थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें