फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खड़े ट्रक में कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Thu, 20 Jun 2024 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव शरीफपुर के पास बुधवार की सुबह हाइवे पर एक कैंटर ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह हाइवे पर गांव शरीफपुर के पास खडे़ एक ट्रक में पीछे से आ रही कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल डीसीएम चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में चालक ने दम तोड़ दिया। चालक की पहचान मोनू निवासी नगला बीरबल थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजन को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद चालक के परिजन मोर्चरी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें