बीएड काउंसलिंग में भाग लेने आ रहे अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए भटकना पड़ रहा है। दरअसल, भुगतान न होने पर रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी ने डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय 2014 सत्र की वेबसाइट बंद कर दी है। इससे इस सत्र के सभी कोर्स का रिजल्ट शो नहीं कर रहा है। ऐसे में मजबूरन अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस में मैनुअल सत्यापन कराना पड़ रहा है, जिसमें कई घंटे लग रहे हैं। कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि बीएड काउंसलिंग के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए हेल्प डेस्क बना दी गई है।
कुलपति ने लिया काउंसलिंग का जायजा
कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने खंदारी कैंपस में चल रहे काउंसलिंग के तीनों सेंटरों का निरीक्षण किया। अभ्यर्थियाें से बात कर समस्या जानीं।
कालेज संचालक ड्राफ्ट बनाकर ला रहे
बीएड की सीट फुल करने के लिए कालेज संचालक हर तरह की जुगत में लगे हुए हैं। अब कालेज संचालक अभ्यर्थियों के डिमांड ड्राफ्ट बनाकर ला रहे हैं। कालेज एससी-एसटी के छात्रों का ज्यादा सहयोग कर रहे हैं।
सेंटर शामिल पंजीकृत
आइईटी 153 151
आईबीएस 179 168
दाऊदयाल 159 161(दो गुरुवार के शामिल हुए)