करहल में कैंडल मार्च निकालते युवा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/करहल। झांसी में हुए पुलिस एनकाउंटर को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को करहल में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर गुस्से का इजहार किया।
रोडवेज बस स्टैंड से शुरू हुआ कैंडल मार्च ब्लॉक परिसर जाकर समाप्त हुआ। शामिल युवाओं का कहना था कि पुष्पेंद्र निर्देश था उसकी फर्जी एनकाउंटर करके हत्या की गई है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर हर्षवर्धन यादव, गौरव यादव, रवि यादव, संदीप यादव, नकुल यादव, रोमांशू यादव, कबीर यादव, बंटू यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे। वहीं शहर में जिला यादव महासभा की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष उपदेश यादव ने कहा कि करगुवां गुरसराय निवासी पुष्पेंद्र यादव को फर्जी मुठभेड़ दिखाकर हत्या कर दी गई है। यह पुलिस की तानाशाही है, लोकतंत्र की हत्या की गई है। सभी ने मुख्यमंत्री से इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर देवेंद्र यादव, किशन स्वरूप, विद्याराम यादव, जितेंद्र यादव, विनोद राजयोगी, कमल यादव, अवनेंद्र यादव आदि समाज के लोग मौजूद रहे।