फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधवा मां की जान के दुश्मन बन गए दो बेटे, कैंसर पीड़िता वृद्धा ने पुलिस से लगाई गुहार; दर्ज हुई एफआईआर

Wed, 14 Oct 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कैंसर से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला ने अपने दो फौजी बेटों पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सेना के दिवंगत जवान की विधवा ने अपने दो फौजी बेटों पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने, पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग महिला की शिकायत पर एकता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एकता थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनके पति भारतीय सेना में सेवारत थे। उनकी 23 सितंबर 2021 को मौत हो गई थी। पति की पेंशन से गुजारा और करीब तीन साल से कैंसर का इलाज करा रही हैं। उनके तीनों बेटे शादीशुदा हैं। बड़ा और छोटा बेटा सेना में नौकरी करता है। मंझला बेटा निजी कंपनी में कार्यरत है।
पीड़िता का आरोप है कि बड़ा बेटा करीब 14-15 साल से दूसरी महिला के साथ महोबा में रह रहा है। पहली पत्नी को तलाक लिए बिना उसने उन्हें और उनकी दो बेटियों को पीड़िता मां के सहारे छोड़ दिया है। उनके भरण-पोषण का खर्च भी वही उठा रही हैं।
विज्ञापन


पति ने जीवित रहते रजिस्टर्ड वसीयत से बड़े बेटे को अपनी पैतृक संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बावजूद वह संपत्ति अपने नाम कराने और फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के रामनगरगंज गांव के स्थित खेत बेचने की कोशिश कर रहा है। दोनों बेटे गाली-गलौज, मारपीट और धमकियां देकर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें