अमर उजाला में प्रकाशित खबर व नाली की खुदाई के दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीण
कागारौल। गढ़मुक्खा में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव के बाहर स्थित तालाब सूख जाने से पशुओं के सामने भी पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण लगातार प्रशासन से तालाब में पानी पहुंचाने की मांग कर रहे थे। वर्षों से सूखे पड़े तालाब तक नहर का पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है।
आपके अखबार अमर उजाला के 3 मई के अंक में ‘पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और वर्षों से सूखे पड़े तालाब तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए जेसीबी से नाली की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। देवेंद्र चाहर, हीरालाल लवानिया, हरिओम लवानिया, इंद्राजीत, रमेश वर्मा, देवी सिंह, समीर खान, उस्मान अली, कंचन सिंह आदि ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर व नाली की खुदाई के दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीण