कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को परिवार के साथ ताज का दीदार किया। उन्होंने ताज की पच्चीकारी और इतिहास के बारे में जानने में खासी रुचि दिखाई। पत्नी सोफी ग्रेगरिए और तीनों बच्चों के साथ काफी देर तक फोटो खिंचवाए।
विजिटर बुक पर लिखा कि दुनिया के आश्चर्यजनक स्मारकों में से एक है ताजमहल। इस दौरान दो घंटे तक ताज में पर्यटकों का प्रवेश बंद रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने पर्यटकों को बैरियरों से आगे नहीं बढ़ने दिया।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ 9.50 बजे ताजमहल पर पहुंच गए। उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी हासिल की। ताज के इतिहास के बारे में गाइड ने उन्हें जानकारी दी।