उपकेंद्र बरनाहल पर बिल जमा न करने पर काटे गए गांव के रखे तार
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बिजली विभाग ने शुक्रवार को बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर 19 नलकूपों के कनेक्शन काटकर मीटर उतारे गए। बकाएदारों को बिजली बिल जमा कराने की हिदायत दी गई।
उपकेंद्र बरनाहल के एसडीओ दिलीप भारती के नेतृत्व में निबहरा, सोंथरा, हाकिमपुर, रसूलपुर, खटौली, जैतपुरा में एक लाख से अधिक के बकाए पर 15 नलकूपों के तार उतारे गए। पंाच घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए। सब स्टेशन कांकन के जेई नरायन ङ्क्षसह ने बहादुरपुर, नगला नधा, डुडवा में चार नलकूपों के तार उतारे। सब स्टेशन सिविल लाइन में 30, देवी रोड में 10, ज्योंती रोड में 15, पावर हाउस में 30, करहल रोड में 17 कनेक्शन काटे गए। करहल में 49, घिरोर में 55, कुरावली में 81, बरनाहल में 58, उपखंड बेवर में 97, भोगांव में 60, किशनी में 98, सिविल लाइन ग्रामीण में 77 कनेक्शन काटे गए।