फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान: पहले दिन 50 अवैध ई-रिक्शा और ऑटो सीज

विज्ञापन
ई-रिक्शा के प्रपत्रों की जांच करते एआरटीओ और सीओ ट्रैफिक। स्रोतः परिवहन विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद परिवहन विभाग और पुलिस हरकत में आ गई है। 1 से 30 अप्रैल तक अभियान चलाकर अवैध वाहनों को पकड़ने के आदेश के अनुपालन में पहले दिन एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने 50 अवैध ई-रिक्शा व ऑटो सीज किए। प्रत्येक पर 5 से 7 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा में सीएम ने निर्देश दिया था कि टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का प्राथमिकता के साथ वेरिफिकेशन कराया जाए। नाबालिग वाहन न चलाएं। ओवरलोडिंग को जीरो प्वाइंट पर ही रोका जाए। इसके लिए जिलों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।
इसके अनुपालन में परिवहन विभाग और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ ट्रैफिक के साथ मिलकर 50 ई-रिक्शा और ऑटो सीज किए गए। इनके पास रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रपत्र नहीं पाए गए। कइयों के पास तो लाइसेंस भी नहीं मिला। 30 अप्रैल तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें