शबे बारात को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक फोटो संवाद
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र के थाना परिसर में एसीपी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को शब-ए-बरात पर शांति कमेटी की बैठक की गई। इसमें समस्त कब्रिस्तानों और मस्जिदों में साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति व जलापूर्ति पर चर्चा हुई। एसीपी ने त्योहार के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी त्योहार को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। इस दाैरान प्रभारी निरीक्षक, पूर्व अध्यक्ष बदरुद्दीन कुरैशी, डॉ. मुस्तकीम, हाजी साबिर कुरैशी, राशिद कुरैशी, अफसर पहलवान, हाजी आजाद और इस्माइल खान आदि मौजूद रहे।