फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीडीए जन चौपाल में एकजुटता का आह्वान

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।नीवरी में आयोजित पीडीए जन चौपाल में मंच पर मौजूद सपा के पदाधिकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम नीवरी में रविवार को सपा की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव करुणाकांत मौर्य ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज के लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सरकार में कुशवाहा समाज के साथ विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। सपा बूथ स्तर तक समाज की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करेगी। चौपाल में महेश सिसोदिया, रूपाली दीक्षित, राजेश शर्मा, सतीश ठाकुर, रामसेवक, लायक सिंह बघेल, पातीराम कुशवाहा, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें