फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने नवीन सड़क मार्गों की रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क मार्गों के नवनिर्माण का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रस्ताव पर स्वीकृत सड़क मार्गों के अंतर्गत नवीन सड़कों का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई। यह भी कहा गया कि सिविल एयरपोर्ट निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा देने के लिए एयरपोर्ट बाउंड्रीवाल के किनारे नया मार्ग विकसित किया जा रहा है। इसके निर्माण से दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गांव रोहता में पंचशील डिग्री कॉलेज से नगला पदमा तक नाली व सीसी मार्ग निर्माण तथा आगरा-जगनेर मार्ग स्थित सीएटीके मार्ग से बल्हेरा तक सिविल एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल के किनारे सड़क के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया। उन्होंने सीएटीके मार्ग से अभयपुरा नगला रेवती तक निर्माणाधीन सीसी मार्ग का निरीक्षण कर कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने साफा व पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सिविल एयरपोर्ट का निर्माण बड़ी उपलब्धि है और इसके साथ ही स्थानीय जनता के हितों की रक्षा करना प्राथमिकता है। इस दाैरान प्रतिनिधि यशपाल राणा, शूरवीर चाहर, ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान, हिम्मत प्रधान, सत्यप्रकाश प्रधान, डॉ.कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें