दिल्ली में अराजकता फैलाने वालों का पुतला फूंकते बजरंग दल के पदाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नागरिगकता संशोधन बिल पास होने के बाद देश में कई जगह अराजकतत्वों द्वारा बवाल किया जा रहा है। रविवार को दिल्ली में भी जमकर बवाल हुआ। इसके विरोध में जिले के हिंदूवादी संगठनों ने पुतला फूंककर विरोध जताया।
सोमवार को क्रिश्चियन तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अराजकतत्वों का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि ये लोग बवाल के साथ ही सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, इन पर कार्रवाई होना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान जिला सुरक्षा प्रमुख राहुल चंदेल, जिला मंत्री सुशील यादव, आदर्श गुप्ता, करन वर्मा, संतोष वर्मा, राजकुमार, विशाल मिश्रा, शीटू, राजा, शिवम, संकल्प आदि मौजूद रहे।