फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया

विज्ञापन
कासगंज पटियाली में सीएए को लेकर आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य जानकारी देते हुए? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। नगर पंचायत परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएए कानून को लेकर लोगों को जानकारी दी गई। समाजसेवी उच्चशिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य प्रॉफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने कहा कि शासन कोई भी कानून बनाता है या फिर संसोधन करता है तो वह देशवासियों के हित के लिए होता है। कानून की नजर में सभी जाति धर्म के लोग समान हैं।
विज्ञापन

सरकार ने जो नया सीएए कानून लागू किया है उसमें पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीडन का शिकार अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है। यह कानून पहले से लागू है। इस कानून में समय सीमा को घटाया गया है ताकि वे भी देश के नागरिक बनकर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें। सीएए क़ानून किसी भी धर्म के मौजूदा भारतीय नागरिकों को प्रभावित नही करता हैं।
इस कानून में किसी की नागरिकता छीनने की बात केवल गुमराह करने के लिए फैलाई जा रही है। ऐसी अफवाहों से सावधान रहें। किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने एन आर सी व सी ए ए दोनों ही कानूनों की आदि जानकारियां दीं और सभी नगर वासियों से दोनों ही कानूनों को समझने की अपील की और देश की एकता अखंडता को बनाएं रखने को कहा इस दौरान अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी, ख़ालिद पहलवान, सतेंद्र पांडेय, सलीम अंसारी, केशव कश्यप, सज्जाद सिद्दीकी, उत्तमराठौर, सभासद मुश्ताक अली, गुड्डृ वसीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें