कासगंज के सैलई में वाद विवाद प्रतियोगिता में बोलते पूर्व न्यायमूर्ति पीएन पाराशर
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। श्री संकट मोचन धाम सैलई मंदिर परिसर सभागार में समाज सेवी जयनारायण पाराशर की स्मृति में श्रीमती कस्तूरी देवी इंटर कॉलेज द्वारा सीएए कानून देश हित में है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान एसकेडीपी इंटर कॉलेज की सोनाली और वर्षा की टीम अव्वल रही। वहीं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व न्यायाधीश पीएन पाराशर, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश राजपूत, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रीकृष्ण शरद, ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्व न्यायाधीश ने सीएए के संबंध में अपने विचार रखे। कवि प्रेमपाल पथिक कृष्ण चंद्र शर्मा चंचल, मनोज मंजुल ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान एसकेडीपी इंटर कॉलेज की सोनाली, वर्षा की टीम ने प्राप्त किया।
दूसरा स्थान श्रीमती द्रोपदी देवी बालिका इंटर कॉलेज की पलक व खुशबू की टीम ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान सरस्वती विद्यामंदिर की टीम लोकेश वर्मा व दयावीर की टीम ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान एसकेडीपी इंटर कॉलेज की देव व कौशकी की टीम ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान श्रीमती द्रोपदी देवी बालिका इंटर कॉलेज की कोमल साहू व नैनसी चौहान की टीम ने प्राप्त किया।
बीएस डायनामिक की शौर्य पांडेय ने एकल प्रस्तुति में प्राप्त किया। तीसरा स्थान अवंतीवाई सरस्वती जूनियर हाईस्कूल की अंजली व सोनम की टीम ने प्राप्त किया। प्रबंधक नरेंद्र पाराशर ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र गुप्ता, राव मुकुल मानसिंह, अरविंद पाराशर, राजेश पाराशर, आरसी पांडेय, चिकित्सक, लेखराज वर्मा, पूर्व प्रधान, संतोष कुमार भारद्वाज, प्रथम स्थान एसकेडीपी इंटर कॉलेज देव व कौशकी की टीम रही।