कासगंज के पटियाली में सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महा?
- फोटो : KASGANJ
पटियाली। सीएए व एनआरसी को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा सक्रिय हो गया है। कार्यकर्ता अल्पसंख्यकों के बीच पहुंचकर उनको किसी के बहकावे में न आने की सलाह दे रहे हैं। संगठन के जिला महामंत्री इबरत अली खान ने कहा कि एनआरसी व सीएए को लेकर विरोधी पर्टियां भ्रम फैलाकर मुस्लिमों को गुमराह कर रही हैं। यह कानून देश के किसी भी मुस्लिम की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बनाया गया है।
इस कानून के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से उत्पीड़ित लोगों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। जबकि एनआरसी को अभी असम में लागू किया गया है, देश के अन्य हिस्सों में लागू करने के लिए अभी तक सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। प्रधानमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि किसी भी भारतीय नागरिक पर इस कानून का प्रभाव नहीं पड़ेगा। सभी देश की एकता-अखंडता को बनाए रखें। इस दौरान बरक़त अली, मुकेश सिंह बघेल, गजेन्द्र सिंह वघेल, तारिक़, अजमल अली, रफत हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।