फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए- जिले की इंटरनेट सेवाएं बहाल, सतर्कता बरकरार

विज्ञापन
कासगंज में चामुंडा गेट पर तैनात पुलिस पीएसी बल के जवान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के चलते जिले में अभी भी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में शुक्रवार रात से बंद की गईं इंटरनेट सेवा शनिवार रात बहाल कर दी गईं। सतर्कता के बीच जिले में शांति बरकरार है। डीएम, एसपी रविवार को दिनभर जिलेभर में भ्रमण कर माहौल परखते रहे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर काबू पाने के लिए शुक्रवार रात से जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। शनिवार देर रात डीएम के निर्देश पर सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों ने इंटरनेट सेवा बहाल कर दी हैं। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले रविवार को दिनभर शहर मुख्यालय के अलावा कस्बाई क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे।
लोगों से शांति व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते रहे और अपील करते रहे कि शांति की मिसाल कायम करने में सहयोग करें। प्रशासनिक पहल के चलते जिले में फिलहाल शांति है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पीएसी बल का दिनरात पहरा है। अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सतर्कता में कहीं कोई लापरवाही न करे। यदि कोई अराजकता फैलाने का प्रयास करे तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें