फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीए ने क्यों किया अपनी दूसरी पत्नी का कत्ल? अब खुला उसके कातिल बनने का राज; बोला- उससे बहुत प्यार था

Sat, 28 Oct 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शादीशुदा होते हुए भी सीए ने अपनी प्रेमिका से शादी की। इसके बाद बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया। पुलिस पूछताछ के दौरान  उसने अपनी जिंदगी के सभी पन्ने खोल दिए, लेकिन हत्या के पन्ने खोलने में उसने काफी समय लगाया।
 
विज्ञापन
सीए और मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी सीए को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पिछले तीन दिन से पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस की सख्ती के बाद उसने सच उगल दिया।

विज्ञापन


शहर के गोल्डन सिटी निवासी उदय प्रताप सिंह मूलरूप से थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर का रहने वाला है। दो साल पूर्व उसने पहली पत्नी शालू व एक बच्चे के रहते गांव की ही युवती ममता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पत्नी ममता द्वारा व्यवहार एवं पहली पत्नी व बच्चों से न मिलने देने पर उसने दशहरा की शाम को ममता की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आरोपी सीए उदयवीर को शुक्रवार जेल भेज दिया। वहीं सीए उदयवीर के चेहरे पर किसी तरह के कोई भाव नहीं थे। वह तरह-तरह की कहानियां गढ़ रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अपनी जिंदगी के सभी पन्ने खोल दिए थे, किंतु हत्या के पन्ने खोलने में उसने काफी समय लगाया। इस बीच वह प्रेमिका से पत्नी बनी ममता को बेहद प्यार करने की भी बात कहता रहा।

ये भी पढ़ें - लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: जीआरपी सिपाही की कार अज्ञात वाहन से टकराई, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

विज्ञापन
Trending Videos

मैंने न पहली पत्नी और न दूसरी के साथ न्याय किया
कोतवाली परिसर में जेल जाने से पहले पत्नी के हत्यारोपी पति उदयवीर सिंह ने कहा कि उसने जुर्म किया है तो सजा तो मिलनी ही है। उसने न तो पहली पत्नी के साथ और न दूसरी पत्नी के साथ न्याय किया। मैं दोनों का गुनहगार हूं। हालांकि दूसरी पत्नी की हत्या किए जाने का अधिक अफसोस नहीं, क्योंकि वह जिंदगी जेल से भी अधिक बुरी लग रही थी।

ये भी पढ़ें - आशिक मिजाज सिपाही: मोहल्ले की युवती से इश्क... देर रात दोनों ने किया ये फैसला, आरोपी कांस्टेबल हुआ सस्पेंड
विज्ञापन

सीए को भेजा गया जेल 
टूंडला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने  बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी पति सीए को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसने पत्नी की हत्या करने का इकबाल करते हुए मारी गई गोली को बेड से बरामद कराया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा उसके द्वारा फेंक दिए जाने पर बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें