फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स: 28 जनवरी को शामिल होगा सी-295 विमान, फुल मोशन सिम्युलेटर पर कराई जा रही है पायलटों की ट्रेनिंग

Thu, 09 Jan 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर सी-295 विमानों का पहला बैच शामिल किया जाएगा। इसके लिए दो माह से फुल मोशन सिम्युलेटर पर पायलटों की ट्रेनिंग कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
सी-295 - फोटो : एयरफोर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के एयरबस के बनाए हुए सी-295 विमान 28 जनवरी को आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाएंगे। स्पेन के सेविले में 16 विमान बनाए जा रहे हैं, जिनमें से पहला बैच 28 जनवरी को आगरा में होने वाले समारोह में शामिल होगा। सैन्य परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले सी-295 विमानों का बेस स्टेशन आगरा एयरफोर्स ही होगा।
विज्ञापन


 

स्पेन की एयरबस के साथ 56 सी-295 विमानों का करार हुआ था। इनमें से 16 विमान स्पेन के सेविले में बनाए जाएंगे, जबकि बाकी 40 का निर्माण भारत में ही होगा। बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ वडोदरा में सी-295 के लिए टाटा विमान परिसर का उद्घाटन किया था। इस परिसर में विमान के लिए 13 हजार से ज्यादा पार्ट्स और 7600 सब असेंबली बनाई जाएंगी। 125 से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां इस काम में लगेंगी।

 

आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर नवंबर से स्पेन के सी-295 विमानों के लिए फुल मोशल सिम्युलेटर पर पायलटों का प्रशिक्षण चल रहा है। उन्हें टेक्निकल शिफ्ट, पैराड्रॉपिंग, पैराट्रूपिंग, चिकित्सा निकासी, आपदा राहत जैसे मिशन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। सिम्युलेटर के उद्घाटन के लिए सेंट्रल एयर कमांड के एओसी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित आए थे।

 
विज्ञापन

स्पेन के एयरबस और टाटा के संयुक्त प्रयास से 40 सी-295 विमान गुजरात में बनाए जाएंगे। यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी रक्षा निर्माण के लिए बड़ा कदम है। इससे 20 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकेगा। 12 एयरक्राफ्ट हर साल एयरफोर्स के बेड़े में शामिल होते जाएंगे। इस विमान की क्षमता 71 पैराट्रूपर्स को ले जाने की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें